मुख्य समाचार

सिरमौर में सात विकास खंडो में केन्द्रीय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज गुरूवार को नाहन विकास खंड के सैनवाल एवं सलानी कटोला, पावंटा साहिब खंड के कुंजा और नवादा, पच्छाद खंड के नैनाटिक्कर व सादनाघाट, राजगढ़ खंड के दाहन और बोहल तालिया, संगड़ाह खंड के बाऊनल ककोग और मायना, तिरलोधार और शिलाई खंड के शिलाई और बांदली में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जहां स्थानीय लोगों को जनहित में चलाई जा रही विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जैसी नई योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किये गये। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रर्दशनी स्टाल स्थापित किये गये।

स्वास्थ्य, जल शक्ति, उद्योग, विभिन्न बैंकिंग संस्थान, उद्यानिकी, कृषि, पोस्टल, खाद्य एवं आपूर्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, विद्युत आदि विभागों द्वारा अपने-अपने प्रतिनिनिधियों के माध्यम से अपनी उपस्थिति कार्यक्रमों सक्रियता से दर्ज की जा रही है। सिरमौर जिला के सात विकास खंडों में आयोजित किये जा रहे हैं जागरूकत कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago