मुख्य समाचार

रेणुका मेले में स्वयं सहायता समूहों के खूब बिक रहे हैं स्थानीय उत्पाद’’

नाहन, 23 नवम्बर।  

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय के करीब 20 स्टाल स्थापित किये गए हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इन स्टालों में स्थानीय उत्पादों में खूब रूचि दिखा रहे हैं और खरीददारी कर रहे हैं। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड़ सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर लगने वाले इस प्रकार के स्टालों से जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आय के साधन सृजित होते हैं वहीं दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को हिमाचली संस्कृति एवं खानपान के बारे में जानकारी मिलती है।

रेणुका मेले के अवसर पर स्थापित प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टालों पर कुल्लू के स्वयं सहायता समूह द्वारा कुल्ली शॉल और टोपी, लाहौल स्पीति जिला द्वारा गर्म एवं ऊनी वस्त्र, चंबा जिला द्वारा परम्परागत ज्वैलरी व अन्य  उत्पाद, मंडी जिला द्वारा मंडी की विश्व प्रसिद्ध सेपु बड़ियां और अन्य उत्पाद, शिमला जिला द्वारा आचार, चटनी, जूस आदि, ऊना जिला द्वारा शहद, व अन्य उत्पाद विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए रखे गये हैं। सोलन जिला के स्वयं सहाया समूह द्वारा चीड़ के पत्तों से तैयार उत्पाद जैसी टोकरी, ट्रे, फर्नीचर इत्यादि का सामान प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए रखे गये हैं, साथ ही लोगों को स्पॉट पर ही चीड़ के पत्तों से बनने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सिरमौर जिला के सात विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा खाद्य पदार्थ जैसे चटनी, आचार आदि विक्रय के लिए रखा गया है।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनियां एवं विक्रय स्टाल लगाये गए हैं।
उधर, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक वीरेन्द्र ने बताया किया स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रेणुकाजी मेले में प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टाल स्थापित किये जहां से काफी मात्रा में लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago