बिलासपुर (मनदीप राणा, संवाददाता),
किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर के तून्नू टनल के बीचोबीच टेंपो ट्रेवलर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है, जिसमें टेंपो ट्रेवलर चालक की मौत हो गई है | बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रेवलर का चालक सवारियों को छोड़कर बिलासपुर की ओर जा रहा था, तो तून्नू टनल में टेंपो ट्रेवलर के चालक ने अन्य गाड़ी से ओवरटेक कर दिया और सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई | गनीमत यह रही कि इस टेंपो ट्रेवलर में चालक के अलावा कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था | बिलासपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है |
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…