मुख्य समाचार

श्री रेणुका जी में अगले छः दिनों तक रहेगी अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले की धूम

नाहन 21 नवम्बर,

सिरमौर जिला के रेणुका का प्रसिद्ध छः दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज 22 नवंबर को दोपहर सवा एक बजे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ हो जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि मेले का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। वह दोपहर 1-20 बजे शोभायात्रा में शामिल होंगे और भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देंगे। इसके उपरांत वह सायं सवा 4 बजे भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। वह सायं 5-30 बजे रेणु मंच पर अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित करेंगे। वह मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के भी वह मुख्य अतिथि होंगे।


सुमित खिमटा ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान भी अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। वह आज नाहन पहुंचेंगे तथा बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रेणुका पहुंचकर शोभायात्रा में भाग लेंगे। स्थानीय विधायक विनय कुमार भी उद्घाटन समारोह की सभी रस्मों में उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का समापन 27 नवम्बर को सायं सवा 4 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।


उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मेले की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आज स्वयं रेणुका जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी तैयारियों का जायजा लेने के लिये सभी स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने शोभा यात्रा स्थल, पूजा स्थल तथा रेणु मंच, मेला मैदान व प्रदर्शनियां सहित लाईट व साउण्ड तथा संबद्ध सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में गठित की गई अलग अलग समितियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त मेले को आकर्षक बनाने के लिये नित्य प्रति अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।


सुमित खिमटा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले में जिला व प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनका स्वस्थ मनोरंजन हो, इसके लिये रेणुका विकास बोर्ड ने खास प्रबंध किए हैं। मेले में 6 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी जिनमें एक से बढ़कर एक कलाकार जनसमूह का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला व प्रदेश की संस्कृति के लाइव दर्शन होंगे वहीं दूसरे प्रदेशों की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि रेणु मंच पर सिने जगत के पाश्र्व गायक, पंजाबी व हिमाचली कलाकार धूम मचाएंगे। इनमें सूफी गायक रजा हीर, बाॅलीवुड गायिका सुजाता मजूमदार, सोम चंद्रा, अर्शप्रीत कौर तथा अरीन अरोड़ा, पंजाबी गायक सोनू सुरजीत जबकि सुप्रसिद्ध हिमाचली लोक गायकों में कुलदीप शर्मा, विकी चैहान, अनुज शर्मा, कुमार साहिल व दीपेश राही सहित अन्य कलाकारों को भी मौका दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि इनके अलावा हिमाचली कलाकारों में ममता भारद्वाज, राखी गौतम, विरेन्द्र शर्मा, विनोद रांटा, राजेश खदरई, अजय चैहान, कुलदीप धीमान, वर्षा ठाकुर, किशन वर्मा, हनी नेगी, रोहिणी डोगरा, डाॅनी चैहान, अरूण जस्टा व रघुवीर ठाकुर हिमाचली लोक संस्कृति के दर्शन करवाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इसके अलावा एन जेडसीसी द्वारा प्रायोजित पंजाबी भंगडा, हरियाणवी घूमर, राजस्थानी कालबेलिया, उत्तराखंड हरोली तथा हरियाणा वीर धईया जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्र मुग्ध करेंगी। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को सायं 6 बजे रेणु मंच पर भगवान परशुराम की कथा का मंचन भी होगा जो सभी के लिये आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसी दिन रेणुका विकास बोर्ड कार्यालय परिसर में महानाटी का प्रदर्शन होगा जो पहली बार किया जा रहा है। सुमित खिमटा ने कहा कि इस बार स्थानीय कलाकारों को विशेष अधिमान दिया गया है। मेले की सभी सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों की रंग बिरंगी प्रस्तुतियां होंगी।

उपायुक्त ने कहा कि 23 नवम्बर को प्रातः 4 बजे पवित्र रेणुका झील में एकादशी स्नान तथा 27 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान का विशेष महत्व है। उन्होंने सिरमौर जनपद के साथ साथ प्रदेश के लोगों व सभी श्रद्वालुओं से रेणुका झील में स्नान कर पुण्य अर्जित करने का आग्रह किया है। स्नान में लोगों की भीड़ की आशंका के चलते सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

2 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

4 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

8 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

8 hours ago