मुख्य समाचार

टनल में फंसे विशाल के फोटो-वीडियो आए सामने, परिवार को मिला हौंसला

मंडी (नितेश सैनी),

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का मलबा गिर जाने के कारण उसमें 10 दिनों से फंसे 41 मजदूरों के फोटो और वीडियो सामने आए हैं। यह वीडियो इन मजदूरों तक 6 इंच का पाईप पहुंचाने के बाद उसके माध्यम से भेजे गए कैमरे से प्राप्त हुए हैं। फोटो और वीडियो में सभी मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित नजर आ रहे हैं। इसमें मंडी जिला के बल्हघाटी के बंगोट गांव का विशाल भी दिखाई दे रहा है। विशाल भी इस टनल में फंसा हुआ है। वह वहां पर मशीन आप्रेटर का काम करता है। विशाल के फोटो-वीडियो सामने आने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। घर पर विशाल की मां उर्मिला और दादी सहित अन्य परिजनों को जब उनके मोबाईल पर यह फोटो वीडियो प्राप्त हुए तो सभी चेहरों पर इस बात को लेकर खुशी छा गई कि उनका लाल टनल के अंदर सुरक्षित है। मां उर्मिला और दादी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपने बेटे को सुरक्षित देखकर उन्हें हौंसला मिला है। इन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

निर्माणाधीन टनल में फंसे है 41 मजदूर

बता दें कि उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल के धंस जाने से उसके अंदर 41 मजदूर फंस गए हैं। इस घटना को आज 10 दिन बीत गए हैं। आज 6 इंच की एक पाइप इन मजदूरों तक पहुंची है जिसके माध्यम से अंदर कैमरा भेजा गया और वहां का दृश्य देखा गया जिसमें सभी लोग सुरक्षित नजर आए हैं। मलबा हटाने के कार्य में काफी ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं और अब टनल के उपर छेद करके फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

8 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

11 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

13 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago