मुख्य समाचार

“प्रथम दर्शन सेवा” के नाम से शिमला से मां भंगायनी मंदिर होते हुए लानी बोराड़ बस शुरू

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए “प्रथम दर्शन सेवा ” के नाम से धार्मिक टूरिज्म सर्किट बस सर्विस के तहत इस त्यौहार के सीजन पर प्रदेश सरकार की तरफ से क्षेत्रवासियों उपहार के तौर पर शिमला-माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार-लानी बोराड़ के लिए प्रथम बस सेवा को शुरू किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला से इस बस सेवा का शुभराम्भ करेंगे। श्री रेणुका जी विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों कि तरफ से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का स्थानीय विधायक विनय कुमार ने आभार प्रकट किया, जिन्होंने उनकी मांग पर क्षेत्रवासियों को तोहफा दिया। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। बस टाइमिंग सुबह शिमला के ढली से 5.30 से चलेगी 1 बजे दिन को मां भंगायणी के मंदिर हरिपुरधार पहुचेगी और शाम 3 बजे लानी बोराड पहुंचेगी। विधायक विनय कुमार ने बताया कि धार्मिक टूरिजम के क्षेत्र में कार्य करना मेरा लक्ष्य है और रेणुका विधानसभा क्षेत्र में जो प्रर्यटन कि जो अपार सम्भावनायें है उस क्षेत्र में लगातार कार्य करते रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago