मुख्य समाचार

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आरुषि गाजटा ने 3D दृश्य कला में प्राप्त किया दूसरा स्थान

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरुषि गाजटा ने 3D दृश्य कला में जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता में प्राप्त किया दूसरा स्थान। कल जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आरंभ नाहन के डाइट प्रशिक्षण संस्थान में हुआ, जिसमें विभिन्न शिक्षा खंड से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आरुषि (जमा एक) की छात्रा तथा अर्चिता ठाकुर कक्षा (नवी) की छात्रा ने दृश्य कला व नाटक एकल अभिनय में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 26 अक्टूबर को शिक्षा खंड स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन कन्या उच्च वरिष्ठ विद्यालय सराहा में हुआ था, जिसमें डी ए वी स्कूल की 3D कला प्रतियोगिता में आरुषि गाजटा पहले स्थान पर रही, वहीं 2D दृश्य कला प्रतियोगिता में अक्षिता ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। शास्त्रीय नृत्य में आशवी गर्ग दूसरे स्थान पर रही तथा नाटक एकल अभिनय में अर्चिता ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। आरुषि और अर्चिता का चयन जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी आरुषि गाजटा ने 3D दृश्य कला में दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा अर्चिता ठाकुर नाटक एकल अभिनय में तीसरे स्थान पर रही । उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक मिस्टर विशाल पुंडीर तथा विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। विद्यालय के स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को बताया कि हर बच्चे में कोई ना कोई कलाकार व प्रतिभा छुपी होती है बस आवश्यकता है उस कला को पहचाने कि उसे व्यक्त करने की । अध्यापक इसमें उनके लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है जो विद्यार्थी में छुपे हुनर को निखारता है इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास को बढाने व विभिन्न कलाओं से परिचित कराने के लिए बहुत आवश्यक होती है। अंत में अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

11 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

14 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

16 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago