राजनीति

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हो रही विफल : जीआर मुसाफिर

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

14 नवंबर को सोलन में कांग्रेस की परिवर्तन रैली के लिए पच्छाद के कांग्रेस कार्यकर्ता जिला सिरमौर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष जीआर मुसाफिर की अध्यक्षता में सराहां में एकत्रित हुए। उसके बाद संगठन के सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर रैली को कामयाब बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। जीआर मुसाफिर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर है ओर उससे आम आदमी की कमर टूट गई है। बेरोजगारी का आलम यह है कि आज युवा बेरोजगारी के कारण दर-दर भटक रहे हैं, रोजगार की तलाश में बहुत परेशान है। हिमाचल में बेरोजगारी का पिछले 45 साल का जो रिकॉर्ड है, वह टूट चुका है। प्रदेश में जो भर्तियां हो रही है, उसमें बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। जिससे युवाओं में बहुत रोष व्याप्त है। जिला सिरमौर के विकास को ग्रहण लग गया है, सड़कों की हालत पहले ही बहुत खस्ता थी। मगर भारी बरसात के कारण अब बहुत सारी सड़कें बंद है और जिससे आवागमन और ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। इसके लिए भी सरकार से मांग की गई कि जिन सड़कों को अभी तक खुला नहीं गई है, उनको जल्दी से जल्दी खोला जाए। इसके अतिरिक्त स्कूलों की हालत बहुत खराब है, कही स्टाफ पूरा नही है, तो कई स्कूलों के भवन खस्ता हालत में है। जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। विद्युत बोर्ड का लोगों से हर रोज आँख मिचौली का खेल चला हुआ है। वहीं सरकार ने जो वादे किए थे, वह सब जुमले निकले है। दिल्ली से जो केंद्र की सहायता यहां आ रही है। वह भी महंगाई और बेरोजगारी को कम नहीं कर पा रही है। जिससे आमजनमानस में बहुत निराशा है। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसके बाद हिमाचल प्रदेश का विकास जो राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किया गया था, उसको आगे बढ़ाया जाएगा। नारग कॉलेज की नोटिफिकेशन केवल राजनीतिक स्टंट है और वोट बटोरने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है। अब लोग भली-भांति इन्हें समझ चुके है ओर आने वाले चुनाव में इनका हिसाब चुकता करने को तैयार है। इस मौके पर देवेंद्र शास्त्री, बेलीराम शर्मा, राज कुमार ठाकुर, विवेक शर्मा,सिरमौर सिंह, जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल, सेवादल जिला अध्यक्ष हरदेव राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र झालटा, संजीव शर्मा, हरिदास बनॉलटा, प्रताप वर्मा, सुधीर ठाकुर, धर्म सिंह, सत्येंद्र नेहरू, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष मोनी ठाकुर, संजय ठाकुर, सुनील ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, शकुंतला देवी, हनीश भारद्वाज, देवेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, ज्ञान गौतम, सुरेंद्र सिंह, श्रवण कुमार व पृथ्वी सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

9 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

9 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

11 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

12 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

13 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

13 hours ago