चंबा (एम एम डैनियल ब्यूरो चीफ)
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हाल ही में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक हर्ष महाजन के चंबा प्रवास के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं में भीतर ही भीतर उपज रही गुटबाजी आखिरकार सामने आ ही गई।
गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से 1 दिन पूर्व चंबा पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक हर्ष महाजन का गर्मजोशी से भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व हर्ष महाजन के समर्थकों ने स्वागत रैली निकालकर कहीं न कहीं अपना शक्ति प्रदर्शन तो दिया। लेकिन इस बीच में कई कार्यकर्ताओं द्वारा अपने समर्थक नेताओं के नारेबाजी करने में भी कोई कसर शेष नहीं छोड़ी। इसी दौर में चंबा भरमौर जीरो पॉइंट पर जब हर्ष महाजन स्वागत रैली एवं रोड शो की अगुवाई कर रहे थे तो उसी दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता विनायक राणा द्वारा भाजपा महामंत्री धीरज नरयाल के समर्थन में नारेबाजी की गई। इस नारेबाजी को देखकर सदर विधायक पवन नैय्यर ने जब इसका ऐतराज किया तो दोनों ही पक्षों में बहस बाजी धक्का-मुक्की सरेआम हो गई। वहीं कुछ देर में यह वीडियो वायरल हो गया। वहीं एक अन्य घटना में भी भाजपा की महिला नेता इंद्रा कपूर के समर्थन में भी नारेबाजी को लेकर आपस में बहस बाजी की बात सामने आई है। जिसे स्पष्ट है कि भाजपा के मिशन रिपीट सपने पर इसका गहन असर पड़ सकता है। इस गुटबाजी के विधानसभा चुनाव में क्या परिणाम सामने आते हैं यह देखने लायक होगा।
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…