Categories: विमर्श

छोलतू में समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)

प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में किन्नौर जिला के छोलतू में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आबिद हुसेन सादिक ने कहा कि आयोजन के दौरान 10 विभागों द्वारा आयोजन स्थल पर विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें गत 75 वर्षों में किन्नौर जिला की विकास गाथा दिखाई जाएगी। इस दौरान प्रदेश के स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष में तैयार वृत चित्र दिखाया जाएगा साथ ही 75 वर्ष की विकास गाथा को प्रर्दशित करता गीत भी प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन के अतिरिक्त मतदाताओं को ई0वी0एम0 से सम्बन्धित जानकारी भी दी जाएगी। उन्होने विभागाध्यक्षो को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी से सम्बन्धित सभी तैयारी 08 अक्तूबर तक पूर्ण कर लें। उन्होने अन्य विभागाध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि आयोजन को लेकर उन्हे जो दायित्व दिए गए हैं उन्हे शीघ्र पूर्ण कर लें। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने किया ।

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

8 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

8 hours ago

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…

8 hours ago

सेऊबाग में शुरू हुआ ऐतिहासिक जबाड़ी मेला, पुराने परंपरा निभाने वाले सदस्य होंगे सम्मानित

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…

8 hours ago

नाहन में फैमिली कोर्ट के बाहर मारपीट, युवक पर गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…

9 hours ago