Categories: विमर्श

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक आयोजित            

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांग पिओ के उपायुक्त सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सदिक ने की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश को वर्ष 2024 तक टी.बी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निक्षय मित्र योजना आरंभ की गई है जिसके तहत टी.बी के मरीजों को व्यक्तिगत, समुदाय, एन.जी.ओ, कल्बों इत्यादि के माध्यम से पोषण सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि निचार खण्ड के अंतर्गत आने वाले टी.बी मरीजों को एस.जे.वी.एन.एल द्वारा अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार कल्पा विकास खण्ड के टी.बी मरीजों को जे.एस.डब्लयू द्वारा व पूह विकास खण्ड के टी.बी मरीजों को टी-डाँग जल विद्युत परियोजना द्वारा अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त ने इन परियोजनाओं के अधिकारियों का जिले के तीनों विकास खण्डों के टी.बी. मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र ऐप 2.0 के माध्यम से कोई भी व्यक्ति, संस्था, कल्ब इत्यादि टी.बी के मरीजों को एक साल तक गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान कर सकता है जिसके लिए व्यक्ति, संस्था या कल्ब निक्षय मित्र ऐप 2.0 के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह द्वारा निक्षय मित्र योजना पर पावर प्वांइट प्रेसेन्टेशन के माध्यम से उपस्थित जनों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस नेगी सहित एसजेवीएनएल, जे.एसडब्लयू व टी-डाँग जल विद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago