कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार पार्वती घाटी के जरी फाटी के आराध्य देवता काली नाग भी 80 बस वर्ष से ज्यादा समय के बाद शामिल होंगे देवता के कई सालों बाद दशहरा में शामिल होने को लेकर हरियानो में खुशी की लहर है दशहरा में शामिल होने के लिए देवता ने आदेश दिया है इसके बाद देवता कमेटी व हरियानो के बीच सहमति बनी देवता काली नाग 4 अक्टूबर को मतेऊडा गांव से प्रस्थान करेंगे अठारह करडू की सौह में आने के बाद देवता काली नाग रघुनाथ जी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे इसके बाद देवता काली नाग अपने स्थाई शिविर जोकि महाविद्यालय गेट के पास स्थित है वहां पर विराजमान होंगे। पार्वती घाटी में देवता काली नाग के आने से इस बार खुशी की लहर है और कुल्लू दशहरे में लोग दूर-दूर से देवता के दर्शन के लिए आएंगे। जानकारी के अनुसार कुल्लू दशहरे में देवता काली नाग पहले भी शामिल होते थे। लेकिन किसी कारणवश पिछले कई वर्षों से देवता दशहरे में उपस्थित ना हो पाए इसकी तैयारियों के लिए देवता की कमेटी देवता के दशहरे आने की तैयारियों में पूरी तरह से जुड़ चुके हैं।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…