नाहन (आशु वर्मा/संवाददाता)
नाहन-जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा यानी एसआईयू टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को उसके घर से चिट्टे की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा है। पुलिस इस कार्रवाई को मध्य रात्रि अंजाम दिया और आज दोपहर तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी रही। आज दोपहर 3 बजे पुलिस ने मामले से जुड़ी जानकारी को मीडिया के साथ सांझा किया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (SIU) टीम के प्रभारी एएसआई महीपाल व मुख्य आरक्षी राकेश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई। सूचना के आधार पर टीम ने नाहन माल रोड स्थित अमरपुर मोहल्ला के निवासी मनीष तोमर उर्फ़ मणि पुत्र दीप चन्द तोमर के घर में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान उक्त व्यक्ति के घर में उसके कब्जे से 33 ग्राम चिट्टा व Corex Cough Syrup की 15 शीशियां बरामद हुई। मौके पर विशेष अन्वेषण शाखा (SIU) सिरमौर के पर्यवेक्षक अधिकारी डीएसपी शक्ति सिंह भी मौजूद रहे।
मामले की पुष्टि एसपी रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी मणि को NDPS एक्ट की धारा 21 व 22 के तहत गिरफ्तार करके नाहन सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है ओर मुक़दमे की तफ्तीश जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…