रिकांग पिओ में मतदान की प्रक्रिया बारे किया जागरूक

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)
मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप एवं उत्सव के अंर्तगत गत दिन निर्वाचन विभाग द्वारा जिला किन्नौर के जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में छात्र-छात्रों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा छात्र-छात्रों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया की लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था का नाम है जिसमें जनता के हित के लिए, जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही सारी व्यवस्था का संचालन किया करते हैं। इसी कारण जिन देशों में इस प्रकार की सरकारों की व्यवस्था है। राजनीतिक शब्दावली में उन्हें लोक-कल्याणकारी राज्य और सरकार कहा जाता है। यदि लोक या जनता द्वारा निर्वाचित सरकार लोक कल्याण के कार्य नहीं करती तो उसे अधिक से अधिक पांच वर्षों के बाद बदला भी जा सकता है। पाँच वर्षों में एक बार चुनाव कराना लोकतंत्र की पहली और आवश्यक शर्त है। चुनाव में प्रत्येक व्यस्क अपनी इच्छानुसार अपने मत (वोट) का प्रयोग करके इच्छित व्यक्ति को जीता और अनिच्छित को पराजित करके सत्ता से हटा सकता है। इस प्रकार लोकतंत्र में मतदान और चुनाव का अधिकार होने के कारण प्रत्येक नागरिक परोक्ष रूप से सत्ता और शासन के संचालन में भागीदारी भी निभाया करता है। इसी क्रम में आज किन्नौर प्रशासन की ओर से बैलेट मशीन, वीवीपेट, कंट्रोल यूनिट, के माध्यम से छात्र-छात्रों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जगदीश कुमार, अरविन्द कुमार, ठाकुर लाल द्वारा ने मतदान जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य यागेष कुमार ने निर्वाचन विभाग का मतदान जागरूकता कार्यक्रम करवाने पर आभार व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

10 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

10 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

10 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

12 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

14 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

14 hours ago