भरमौर (ओपी शर्मा/ सब एडिटर )
तहसील होली के ग्रॉन्डा पंचायत के फेर नाला में बादल फटने से आई बाढ़ में 55 भेड़ बकरियां बहने की घटना को लेकर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने अति दुखद बताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रभावितों को जल्दी से जल्दी उचित मुआवजा दिया जाए व फौरी राहत के तौर पर अभी तक भी कुछ नहीं दिए जाने को लेकर उन्होंने हैरानी जताई है।पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि भरमौर में भेड़ पालन सौभाग्य का व्यवसाय है लेकिन इस तरह की प्राकृतिक आपदा आने के कारण जो पेड़ पलकों का नुकसान होता है उसकी भरपाई सरकार तुरंत करें ताकि यह व्यवसाय अधिक से अधिक आगे बढ़े। उन्होंने कहा है कि पूर्व में जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी तो राजा वीरभद्र सिंह की सरकार ने भेड़ पालन के लिए हर संभव सहायता की थी व भेड़ पालकों का व्यवसाय आगे बढ़े इसके लिए भी तत्कालीन प्रदेश सरकार ने भरपूर प्रयास किए थे। लेकिन वर्तमान सरकार भेड़ पालकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित कर रही है। उन्होंने बाढ़ में प्रभावित भेड़ पालक धनिया राम पुत्र टीपू राम व दिलीप चंद पुत्र पाल राम और जय सिंह पुत्र डुमणू राम को सरकार द्वारा तुरंत से तुरंत राहत राशि देने की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…