शिक्षा मंत्री ने जाना घायल पर्यटकों का कुशल-क्षेम

कुल्लू (करतार कौशल/ ब्यूरो चीफ)

शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति एवं  मंत्री गोविन्द सिन्ह  ठाकुर ने आज क्षेत्रीय चिकित्सालय कुल्लु में उपचाराधीन, पिछले कल हुए घियाघी हादसे में घायल हुए पर्यटकों  का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने प्रत्येक घायल व्यक्ति के परिवार को 50 हज़ार तथा मृतक के परिवार को एक लाख फौरी राहत के रूप में प्रदान  किए। उन्होंने कहा कि पिछली शाम को लगभग 7 से 8 बजे के बीच बंजार घाटी के घियाघी नामक स्थान पर एक टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें सवार 17 में से 10 लोग घायल हो गए हैं तथा 7 की दुःखद मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, आईटीवीपी, स्थानीय लोगों सहित विधायक सुरेन्द्र शौरी ने मौके पर जाकर राहत एवं वचाव कार्य आरम्भ किया। सभी 10 घायलों को रात में ही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लु में उपचार हेतु दाख़िल किया गया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को 1 लाख फ़ौरी राहत के अतिरिक्त 3 लाख रुपये सरकार द्वारा औपचारिकताएं पूरी करने पर दिया जाएगा। शिक्षा मन्त्री ने कहा कि सभी घायलों का उपचार सरकार द्वारा मुफ़्त में किया जाएगा। घायल पर्यटकों की सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही। इस दौरान उनके साथ उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला, मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सुशील चंद्र, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

12 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

12 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

13 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

14 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

16 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

17 hours ago