कामगारों को बेटी के जन्म पर 51 हजार की राशि की जा रही  है प्रदान

राजगढ़ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), प्रदेश सरकार द्वारा कामगारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही जन्म उपहार योजना के तहत भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत कामगारों की दो बेटियों के जन्म पर 51 हजार रुपये प्रति बेटी राशि प्रदान की जा रही है, इस योजना के अर्न्तगत मानसिक रूप से अक्षम या दिव्यांग बच्चों की देखभाल के लिए प्रतिवर्ष 20 हजार रूपये की सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है।
यह जानकारी आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत देवका पुडला व सलाणीकटोला तथा विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत बाउनल काकोग व रेडली में आयोजित फोक मीडिया कार्यक्रम के दौरान दी। कलाकारों ने आम बोलचाल व मनोरंजक अंदाज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसके  माध्यम से मुख्यमंत्री आवास योजना ,बेटी है अनमोल योजना,प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवका पुडला के प्रधान नरेश व उप प्रधान नरेन्द्र,सलाणी कटोला की प्रधान अनीता व उप प्रधान जीवन सिंह तथा ग्राम पंचायत बाउनल काकोग की प्रधान रीना शर्मा व रेडली के प्रधान हेम चन्द, महिला मण्डल प्रधान श्यामा देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

3 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

20 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

20 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

20 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

21 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

21 hours ago