अपराध /दुर्घटना

हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल को सोलन में सोलन पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है।एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा की युवती को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में निष्पक्षता और गहनता से जांच कर रही है।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना महिला में एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह काफी समय से बीमारी से ग्रसित है जिसका उपचार इन्होंने वैज्ञानिक चिकित्सा के माध्यम से करवाया लेकिन इन्हें कोई आराम नहीं मिला ऐसे में यह 7 अक्टूबर को सोलन के ओल्ड बस स्टैंड के समीप वैध के पास आई थी।

जहां पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिसने इसे पूछा कि कहां से आए हो पता पूछने के बाद उसने इन्हें जांच हेतु बिठा दिया उसके बाद उक्त व्यक्ति ने पीड़िता का हाथ पड़कर नसें दबाने शुरू की उसके उपरांत यह उनसे यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा।इन्होंने उसे अपनी बीमारी के बारे में पूरी बात बतलाई तथा इन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें वह 100% ठीक कर देगा, इस संबंधित कोई बुक भी दिखाई गई। जिसके उपरांत वह उनकी जांच करने लगा पड़ा।जांच करते समय उसने इसे कहा कि इस प्राइवेट पार्ट से भी चेक करना है जिसके लिए लड़की ने मना किया परंतु आरोपी ने चेक करने के बहाने इसके साथ गलत काम किया।पीड़िता ने उसे धक्का दिया और बाहर आई जिस पर महिला थाना सोलन में मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता का बयान कोर्ट में भी दर्ज करवाया गया है वहीं घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल जुन्गा की टीम से करवाया गया है।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य का भी विश्लेषण किया गया है इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामकुमार बिंदल निवासी सोलन को गिरफ्तार किया है जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में जमीन विवाद ने बिगाड़े पारिवारिक रिश्ते! ससुर-बहू आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाया केस

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के जौला गांव में जमीन और घास काटने को लेकर…

11 hours ago

रेणुका जी मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर सीट पकड़ने की आपाधापी में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन-अंधेरी रूट पर चलने वाली HRTC बस की चपेट में आने से…

11 hours ago

पत्नी के लिए दवाई लेने निकले थे ईश्वर दास, लक्कड़ बाजार में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…

15 hours ago

हिमाचल में महंगाई की मार! चीनी, जीरा और हल्दी के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…

20 hours ago

तपहले सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री, अब भीड़ में जाने पर छित्तर पड़ने की बात कहने का कथित बयान चर्चा में

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…

20 hours ago

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

2 days ago