Categories: राजनीति

स्मृति ईरानी ने क्यों नहीं गाया “मंहगाई डायन खाए जात” गीत – राजीव किमटा

कुल्लू ( आशा डोगरा/सब एडिटर ), स्मृति रामपुर आकर वो गीत गाना भूल गई जिसे वह हमेशा गाती थी, मंहगाई डायन खाए जात और हमारा काम उन्हें याद दिलवाना है। यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उनके साथ इस दौरान जिला मीडिया कॉर्डिनेटर राजेश शानू व कुल्लू प्रवक्ता इंद्र देव शास्त्री भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मंहगाई पर अब स्मृति ईरानी के मुंह पर ताला क्यों लग गया।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडर 450 रुपए था तो उस समय स्मृति ईरानी ने गैस की पूजा करके खूब हो हल्ला मचाया था और कहा था कि भाजपा सरकार लाओ और गैस सिलेंडर का दाम कम करेंगें। उन्होंने कहा कि अब तो गैस के रेट घटने के बजाए चार गुणा बढ़ गए हैं और सिलेंडर का दाम 1150 पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब स्मृति खामोश क्यों। उन्होंने कहा कि उज्जवल व गृहणी सुविधा योजनाएं महिलाओं के गले की फांस बन गई है। इन योजनाओं के तहत 1.36 लाख कनेक्शन दिए थे जिसमें 2018-19 में 83 हजार 177 सिलेंडर रिफिल हुए और 2021-22 में मात्र 9415 सिलेंडर रिफिल हुए जिससे स्पष्ट हो गया है कि महिलाएं मंहगाई के कारण गैस सिलेंडर रिफिल नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में गैस के दाम आठ बार बढ़े हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पिछले एक साल में जो आंकड़ा हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम व आईओसी ने दिया है उसके मुताबिक भारत सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर एक वर्ष में साढ़े 27 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ है। इतना मुनाफा होते हुए भी मंहगाई क्यों बढ़ रही है। वहीं पूरे भारत वर्ष में इस योजना के तहत 3 करोड़ 69 लाख लोगों ने गैस रिफिल नहीं कि और अब जनता फिर से परम्परागत ईंधन लकड़ी आदि पर फिर से आने लगे हैं।  उन्होंने कहा कि अब जनता का ध्यान भटकाने लिए लाखों रुपए खर्च करके सरकारी कार्यक्रम का नाम देकर पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस पार्टी की सरकार से तंग आ चुकी है और हिमाचल में बदलाब होने बाला है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

5 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

5 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

5 hours ago

हिमाचल में फिर रौद्र होगा मानसून: 10-11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को तैयार…

6 hours ago

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक…

6 hours ago

दुष्कर्म, धमकी और पांच लाख के गहने चोरी का आरोप; सुंदरनगर में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…

10 hours ago