Categories: विमर्श

समस्त मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेंट्स करें नियुक्त – आर के गौतम

राजगढ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर, राम कुमार गौतम ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त करने का आह्वान किया ताकि बूथ लेवल अधिकारियों के समन्वय से छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 व आगामी विधानसभा निर्वाचन में पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त किए गए दावों/आक्षेपों के संदर्भ में राजनैतिक दलों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में राजनैतिक दलों को आयोग की हिदायतों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न आईटी एप्लीकेशन, वोटर हैल्प लाईन ऐप, सी-विजिल इत्यादि से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की तथा उनसे इन सुविधाआंें को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त दिव्यांग मतदाताओं को विद्यमान मतदाता सूची में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम के सशक्तीरकण विभाग के सहयोग से सम्मिलित व चिन्हित करने तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं यथा मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की सुविधा, मतदान केन्द्र पर व्हील चैयर की सुविधा ‘‘पर्सन विद डिस्ऐबिलिटी ऐप’’ के माध्यम से भी आवेदन प्राप्त करने हेतु जनसाधारण से अपील की है। उन्होंने विभाग द्वारा ईवीएम/वीवीपैट सम्बन्धी चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से अवगत करवाते हुए बताया कि उक्त मशीनें जिला निर्वाचन कार्यालय तथा समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में भी चुनावों की घोषणा तक उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त मोबाईल वैन्स के द्वारा प्रत्येक मतदाता क्षेत्र में भी इन्हें पहुंचाया जा रहा है ताकि जन साधारण इन मशीनों द्वारा माॅक वोट का अभ्यास कर सकें।

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

23 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago