स्वास्थ्य खंड राजगढ़ के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ताओं के भरे जाएंगे सात पद

राजगढ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), स्वास्थ्य खंड राजगढ़ के तहत 4 पंचायतों व नगर पंचायत राजगढ़ के 2 वार्डो में खाली पडे़ आशा कार्यकताओं के कुल 7 पद भरे जाने हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ उपासना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत चंदोल, धनच मानवा, कुडू लवाना तथा शलाना में एक-एक पद और नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक तथा वार्ड नंबर पांच में दो पद आशा कार्यकताओं के भरे जाने हैं।  
उन्होंने बताया कि 4 पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 22 सितंबर, 2022 को और नगर पंचायत के दो वार्डो के लिए 23 सितंबर, 2022 को प्रातः 11 बजे से खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी महिला की आयु 25 से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास व संबधित क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि एकल नारी, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व बीपीएल से संबंधित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से अपने आवेदन पत्र खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में 21 सितंबर, 2022 से पूर्व जमा करने के लिए आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01799-221042 पर संपर्क कर सकते।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago