कलाकारों ने सरकारी योजनाओं का किया बखान

राजगढ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज लोक संस्कृति कला मंच के कलाकारों द्वारा राजगढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दाहन व भानत और चूडे़श्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों द्वारा विकास खंड सराहां की ग्राम पंचायत चमेंजी व वासनी में गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणांे को जागरूक किया।  
कलाकारों ने गीत संगीत व लघु नाटिका के माध्यम से सरकार द्वारा लोगोें के कल्यानार्थ चलाई जा रही विभिन्न कल्यानकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, बेटी है अनमोल योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कलाकारों ने कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने के अलावा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने व इसे जड़ से खत्म करने के लिए आगे आने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत वासनी के प्रधान संजीव तोमर, उप प्रधान सत्येन्द्र, पंचायत सचिव सुनीता शर्मा, ग्राम पंचायत भानत के प्रधान संतोष, उप प्रधान रणवीर, ग्राम पंचायत चमेंजी की पंचायत सदस्य निशा व ज्योति, ग्राम पंचायत दाहन के गणमान्य व्यक्ति सहित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago