मुख्य समाचार

मंडी : अत्याचार अधिनियम के तहत 44 पीडि़तों को 23.66 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला मंडी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक 44 पीडि़तों को करीब 23.66 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गयी है। वे आज जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन, दिव्यांगता, स्थानीय स्तर समिति और 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में तहसील स्तर पर अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जागरूकता शिविरों के आयोजनों के साथ जन जागरूकता पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के पुनर्वास व सशक्तिकरण से संबंधित मामलों पर सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को सार्वभौमिक सुगम्यता और बाधारहित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दूसरे चरण में सरकार द्वारा चयनित 14 शहरों में मंडी व सुन्दरनगर को भी रखा गया है और इन दोनों शहरों में कार्यालय भवनों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 137 सरकारी कार्यालय भवनों को लाया गया है और इसे लेकर सभी विभागों को प्रगति व अनुपालना रिपोर्ट देने को कहा गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मंडी जिले में दिव्यांगजनों ने यूडीआईडी (यूनीक दिव्यांगता पहचान पत्र) बनाए जा रहे हैं। 21831 दिव्यांगजनों जिनके पास मैनुअली बने दिव्यांगता प्रमाण पत्र हैं, में से 13908 को पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं जबकि 5889 आवेदन यूडीआईडी पोर्टल पर लम्बित है । जतिन लाल ने कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडी जिले में 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में 28 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय के 6 साल से कम आयु के 189 बच्चे पंजीकृत हैं और इन आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा 57 गर्भवती धातृ माताओं को भी लाभान्वित किया जा रहा है। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी आर.सी बंसल सहित संबंधित विभागों के के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

17 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

20 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago