मुख्य समाचार

भरमौर : विकासखंड भरमौर के अन्तर्गत ग्रामीण कौशल योजना की बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

भरमौर सामुदायिक भवन में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संजय कुमार क्षेत्रीय समन्वयक विकासखंड भरमौर ने भी भाग लिया, जिसमें विकासखंड में बने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बैठक में कम से कम 70 -80 समूह की महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। साथ में उन्होंने बताया की स्वयं सहायता समूह ग्रामीण निर्धनों का एक ऐसा छोटा समूह होता है जिनके सदस्यों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति लगभग समान होती है। यह सामूहिक प्रयास से अपनी जीवन दशा में बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। इसके सदस्य अपनी इच्छा से एक समूह में संगठित होकर अपने समक्ष उपस्थित समस्याओं जिन्हें वह  अकेले हल नहीं कर सकते उससे निपटने के लिए चर्चा करते हैं तथा सभी उपस्थित स्वयं सहायता समूह को ग्राम संगठन से जुड़ने के लिए बैठक करने को कहा ताकि पंचायत स्तर पर ग्राम संगठन का गठन किया जा सके। इसके साथ दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना से जिसमें उक्त संस्थान की टीम ने बताया कि श्री साईं प्राइवेटआईटीआई पोंग सुंदर नगर जिला मंडी में युवाओं के लिए ग्रामीण कौशल विकास से  रोजगार मुफ्त में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसमें लड़कों के लिए असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और लड़कियों के लिए कंप्यूटर का कोर्स करवाया जाना है। जिसके लिए संस्थान में जितने भी बच्चे इस कोर्स के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनके लिए रहना खाना संस्थान की तरफ से मुक्त होगा। उसके बाद सो परसेंट जॉब प्लेसमेंट भी दी जाएगी। कौशल भारत कुशल भारत के अंतर्गत मुक्त ट्रेनिंग करवाई जा रही है जिसके लिए योग्यता मैट्रिक प्लस टू और आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए जिसमें बीपीएल का प्रमाण पत्र मनरेगा मैं कार्य किया हो या स्व- सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के बच्चे गरीब एससी एसटी बच्चे एडमिशन ले सकते हैं। जिसमें महिलाओं ने विकासखंड भरमौर से संपर्क कर इसके संदर्भ में भी जानकारी हासिल की सरकार द्वारा शुरू की गई। इस योजना का नाम है- ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना’. इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बेरोजगार लोगों को रोजगार मुहैया कराने की शुरुआत की गयी है। इसमें कई प्रकार की कौशल प्रशिक्षण शुरू किये जायेंगे। इसके तहत इन युवाओं को ट्रेनिंग देकर इन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। सरकार ने ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) शुरू की है। डीडीयू-जीकेवाई को 25 सितंबर 2014 में शुरू किया गया था पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्देश्य देश के बेरोजगार युवाओं को अपनी युवा शक्ति का सदुपयोग करना है जिसके जरिए युवाओं को उनके मनपसंद कौशल में ट्रेनिंग दी जाती है। जब उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाती है और वह अपने काम में निपुण हो जाते हैं तो उन्हें नौकरी मुहैया कराई जाती है। इसके साथ ही सरकार के द्वारा एक प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। इस प्रमाण पत्र से युवाओं को नौकरी मिलने में काफी आसानी होती है। इसके बाद देश के युवा रोजगार युवा अपने बेरोजगारी को दूर करते हैं। इसके साथ ही देश की तरक्की भी होती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बेरोजगार लोगों को रोजगार मुहैया कराने की शुरुआत की गयी है। इसमें कई प्रकार की कौशल प्रशिक्षण शुरू किये जायेंगे। इसके तहत इन युवाओं को ट्रेनिंग देकर इन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। एग्रीकल्चर, हैल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हैंडलूम, डॉमेस्टिक इलेक्ट्रीशियन, रिटेल, गारमेंट्स, होस्पिटेलिटी, कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग, आईसीटी, ट्रैवल एंड टूरिज्म इत्यादि कोर्स इसके अंतर्गत किए जाते हैं। उक्त बैठक में भिन्न-भिन्न ग्राम पंचायतों के बोर्ड मेंबर ने भी भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

16 hours ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

16 hours ago

मंडी में दर्दनाक हादसा: बच्चे को शौच कराने उतरी महिला पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी, 1 जुलाई। मंडी जिले के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक…

18 hours ago

अनावश्यक यात्रा से बचें, अत्यंत आवश्यक होने पर ही लाहौल-स्पीति आएं : उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग ( रंजीत लहौली ,संवाददाता ), केलांग, 1 जुलाई 2026: जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा…

18 hours ago

जीएसएसएस बेचड़ का बाग में एसएमसी कार्यकारिणी का गठन, रमेश चन्द बने अध्यक्ष

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), संगड़ाह: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय…

21 hours ago

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता )., नाहन, 30 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

2 days ago