मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर में 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होगा सुशासन सप्ताह

भरमौर (ओपी शर्मा/सब एडिटर),   

सुशासन सप्ताह अभियान के तहत लघु सचिवालय पट्टी में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आज बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने बताया कि जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत 19 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। सुशासन सप्ताह की थीम प्रशासन गांव की ओर रहेगी। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य जनता की शिकायतों का निवारण और उनका तुरंत समाधान करने के साथ ग्रामीण स्तर तक सेवा वितरण में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि नागरिक केंद्रित होने के उद्देश्य से प्रशासन गांव की ओर नामक अभियान के तहत इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एडीएम ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए लोगों के बीच जाकर प्रचार प्रसार करने को भी कहा। उन्होंने सुशासन सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को कुगती पंचायत घर में लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में सहायक निदेशक पशुपालन  डॉ. राकेश भंगालिया, विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान डॉ. आशीष शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि डॉ. करतार डोगरा, बाल विकास अधिकारी सुभाष दियोलिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकित शर्मा, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर सुखविंदर सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल लेखराज, सहायक अभियंता विद्युत विभाग अधिकारी तेजू राम, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग अधिकारी विवेक चंदेल, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग विजेंद्र कपूर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago