खेल जगत

किन्नौर : नेहरू युवा केन्द्र ने किया खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर के सौजन्य से खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ  पाठशाला सुंगरा के प्रागण में किया गया, जिसमें वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकसी, 400 मीटर व 100 मीटर दौड़ इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि देवराज नेगी व लायक राम नेगी ने शीरकत की। इस प्रतियोगिता में लगभग 160 युवाओं ने भाग लिया। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन हमारे जिले के ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करते हैं। इससे उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। दूसरी खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मेबर में 21-22 दिसंबर को किया जाना है। वॉलीबॉल मे प्रथम स्थान एनवाई स्पोर्ट्स क्लब बारी, द्वितीय स्थान जीएचएस क्लब बरी ने प्राप्त किया। बैडमिंटन में प्रथम स्थान अनुराग, दीपक की जोड़ी व द्वितीय स्थान संजू, अभिषेक की जोड़ी ने प्राप्त किया। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिला मण्डल भावानगर व द्वितीय स्थान महिला मण्डल सुंगरा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुराग, द्वितीय स्थान अभिषेक व तृतीय स्थान अरुण नेगी ने प्राप्त किया। 100 मीटर मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सनी, द्वितीय स्थान दीपक व तृतीय स्थान अनुज ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिला मंडलों के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान अनीता महिला मंडल भावानगर व द्वितीय स्थान मनू महिला महिला मंडल सुंगरा ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के पारितोषित वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय ग्राम पंचायत सुंगरा के प्रधान रॉकी नेगी व BDC सदस्य हरीश नेगी ने शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजन में युवा मंडल सुंगरा और स्वयंसेवक दर्शन सिंह की भूमिका अहम रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

1 hour ago

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

7 hours ago

राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, होली में बच्चों व मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…

9 hours ago

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

1 day ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

1 day ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

1 day ago