मुख्य समाचार

भरमौर : लोक निर्माण विश्राम गृह भरमौर में होगी नाकारा वाहन की नीलामी

भरमौर (ओपी शर्मा/सब एडिटर),   

परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के नाकारा वाहन मारुति जिप्सी एचपी 46-0487 को सार्वजनिक तौर पर नीलाम किया जाएगा। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलामी प्रक्रिया 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह भरमौर के परिसर में आरंभ होगी। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन की नीलामी प्रक्रिया को गठित कमेटी की देखरेख में पूर्ण किया जाएगा। इच्छुक बोली दाता किसी भी कार्य दिवस में वाहन की वर्तमान स्थिति देख सकता है। नीलामी में भाग लेने वाले सभी बोली दाताओं को धरोहर राशि के रूप में दस हजार रुपयों की राशि प्रक्रिया आरंभ होने से पूर्व जमा करवानी होगी। उच्चतम सफल बोली दाता को नीलामी प्रक्रिया के संपूर्ण होने के बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुल राशि को जमा करवाना होगा। गाड़ी को नंबर सहित नीलाम किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया को कोई भी कारण बताएं निरस्त करने और उच्चतम बोली को स्वीकार करने या न करने का अधिकार भी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

22 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

1 day ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

1 day ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago