अपराध /दुर्घटना

चंबा : अनाज की आड़ में चल रहे चरस व्यापार का फूटा भांडा

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चरस तस्करी की रोकथाम के लिए जहां दिन व दिन पुलिस सक्रिय हो रही है। वहीं इस अवैध व्यापार से जुड़े तस्कर भी नए-नए आयामों की आड़ में अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में कोई कसर शेष नहीं छोड़ रहे। ऐसे एक वाकया जिला चंबा प्रवेश सीमा यातयात निरीक्षण चौकी तुन्नुहटी में देखने को मिला। जहां अनाज की सप्लाई ले जा रहे एक माल वाहन से पुलिस दल ने भारी मात्रा में चरस बरामद की। इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रैफिक चैक पोस्ट तुन्नुहट्टी के पुलिस दल ने नियमित नाकाबंदी के दौरान बनीखेत की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन नंबर एचपी 73-8321 को चैकिंग के लिए रोका गया। जिसके चालक ने अपना नाम व पता मनीष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी गाँव मधुवाड़ डाकघर चांजू तहसील चुराह जिला चंबा बताया गया। वहीं पुलिस के पूछताछ पर चालक ने बताया कि वाहन में मक्की है, जिसे वह बेचने जा रहा है। पुलिस दल ने जब उपरोक्त गाड़ी को चैक किया तो उस गाड़ी मे मक्की की बोरियों के बीच मे एक बैग पड़ा था। जिसे शक के आधार पर चैक किया गया तो उसमे से कुल 3.518 किलोग्राम चरस बरामद की गई जिस पर उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि मामले की आगामी जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

3 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

3 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

3 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

4 hours ago

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता…

5 hours ago