मुख्य समाचार

भरमौर : राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित ब्रेही पाठशाला की छात्राओं को किया सम्मानित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

आज  स्नो वैली छतराडी वारियर्स के संस्थापक अविनाश गोगु शर्मा व सहसाचिव सौरभ शर्मा व सदस्य अंकज राणा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रेही की चार छात्राओं को सम्मानित किया। जिनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय की शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिसमें काजल, पायल अंडर 19 और स्नेहा अंडर 14 में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी व वर्षा ने हाल ही में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। ये यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है जब हमें इस बारे में पता चला तो हमने उन सभी बेटियों को सम्मानित किया गया। अविनाश शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की ये हमारे इलाके व पुरे जिले के लिए गर्व की बात है कि हमारे गाँव की बेटियाँ आज राष्ट्रीय स्तर का प्रतिनिधित्व करेगी व हमारे स्कूल व जिले का नाम रोशन करेंगी व उन्होंने सभी बच्चों को कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेल खुद प्रतियोगिता में भी भाग अवश्य लीजिये क्यूंकि इस से हमारा सम्पूर्ण विकास होता है और हम मेंटली व फिजिकली दोनों रूप से तंदरुस्त व सवस्थ रहते हैं। सभी बच्चों को मेहनत करने का संदेश दिया व सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की व सभी को हर क्षेत्र में आगे रहने का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी जीत का श्रेय अपने विद्यालय के अध्यापक देवेंद्र को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बदौलत ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

6 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago