मुख्य समाचार

सिरमौर : राईजिंग सिरमौर क्लासिस के विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा होगी उपलब्ध

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव ने प्रशासन के माध्यम से नाहन में चलाई जा रही राईजिंग सिरमौर क्लासिस हेतु गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि राईजिंग सिरमौर क्लासिस के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए प्रसिद्ध ‘‘बायजूज कोचिंग इंस्टीच्यूट’ द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत अब विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें उनसे मात्र तीन सौ रुपए सिक्योरटी के रूप में लिए जाएगें तथा तीन पुस्तकें एक माह के लिए पढ़ने के लिये प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन क्लासिस के विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और ‘‘बाईजूज’’ के बीच एग्रीमेंट किया है। कोचिंग इंस्टीच्यूट द्वारा इच्छुक विद्यार्थियों को तीन सालों तक निशुल्क ऑन-लाईन और ऑफ लाईन कोचिंग दी जा रही है। इस बैठक में गठित समिति के पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

5 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

7 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

8 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

9 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

10 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

10 hours ago