सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
किसानों को कृषि में आधुनिकीकरण दिखाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर के सहयोग से दो ड्रोन खरीदने जा रहे हैं। हाल ही में आईसीएआर के कृषि अनुप्रयोग अनुसाधन संस्थान जोन लुधियाना विश्वविद्यालय को दो कृषि ड्रोन स्वीकृत किए हैं जहां एक ड्रोन विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय को दिए जाएगा वहीं दूसरा ड्रोन विद्यालय के कंडाघाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन को दिया जाएगा। एक ड्रोन के लिए 10 लाख रुपए प्रदर्शनी के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। विश्वविद्यालय में इन ड्रोनों की खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आने वाले समय में किसानों को खेतों में ड्रोन की उपयोगिता को प्रदर्शित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हाल ही में यूनिवर्सिटी फार्म में एक ऐसे ही ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में अनुसंधान निदेशक डॉ. संजीव चौहान, संयुक्त निदेशक (संचार) डॉ. अनिल सूद, संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. राजेश कौशल, कार्यक्रम समन्वयक, केवीके सोलन डॉ. जितेंद्र चौहान, सिल्वीकल्चर और कृषि वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर भारद्वाज, पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश भारद्वाज, डॉ. अजय शर्मा, विस्तार शिक्षा निदेशालय, केवीके सोलन और घटक कॉलेजों के वैज्ञानिक शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…
संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…
दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…
संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…