मुख्य समाचार

कुल्लू : कांग्रेस के सतासीन होने से मिलेगी विकास कार्यों को गति : राजीव किमटा

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनते ही विकास कार्यों को गति मिलना शुरू हो गई है और पांच वर्षों में प्रदेश में सामानांतर विकास होगा। यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने कही। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के भाजपा कुशासन के बादल अब छंट चुके हैं तथा अब प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सुशासन वाली सरकार सत्ता पर काबिज हो गई है। जिससे विकास के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्य मंत्री सुखविंदर सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इन दो शीर्ष नेताओं के कुशल नेतृत्व से प्रदेश के विकास को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह तथा मुकेश अग्निहोत्री का राजनीति में लम्बा संघर्ष रहा है तथा वे प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति तथा यहां के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा प्रशासनिक परिदृश्यों से भली-भांति बाकिफ है। इसलिए वे लोगों के दुःख-दर्द को समझते हुए उनके जुड़े हर मामलों को सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक का दायित्व है कि सरकार के इन दोनों प्रमुख नेताओं का तन-मन से स्वागत करें तथा विकास में सहयोग दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

मानसून को लेकर हिमाचल हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को दिए सतर्क रहने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए…

3 hours ago

गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर किया भारी वस्तु से वार, मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट । बद्दी। पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान…

17 hours ago

800 लोगों की डाक दबाकर बैठा था डाकिया, कमरे से मिले कॉल लेटर और ATM कार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। अगर आप भी लंबे समय से अपनी जरूरी डाक, नौकरी के कॉल…

22 hours ago

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

2 days ago

भारी बारिश से हरिपुरधार में जनजीवन प्रभावित, 12 मुख्य सड़कें बंद; युद्ध स्तर पर बहाली में जुटा विभाग

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार, 21 जुलाई। हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों…

2 days ago