Categories: Uncategorized

राजगढ़ कॉलेज में हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

विकल्प सिंह ठाकुर (राजगढ़)


राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में 13 दिसंबर को इतिहास, भूगोल ,इंग्लिश और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों की अपने विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों में रुचि उत्पन्न करना और उस ज्ञान का प्रयोग अपने सर्वांगीण विकास के लिए करना था। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण हिमाचल की महान विभूतियों पर आधारित एक विजुअल राउंड था जिसे हिमाचल की महान हस्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपने अमूल्य योगदान के लिए समर्पित किया गया था। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कला व विज्ञान संकाय की कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें से प्रथम पांच टीमों का चयन मुख्य चरण के लिए किया गया था । इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अमन शर्मा, अमित कुमार और विनय की टीम ने प्रथम ,रजनीश, मधु और अंजली की टीम ने द्वितीय तथा पूनम ,सुहानी और भूमिका की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत बी. ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी शर्मा ने केरल राज्य पर अपनी प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसके गांधी ने इस कार्यक्रम में छात्रों की सृजनात्मकता ,प्रबंधन और आत्मविश्वास आदि गुणों का प्रदर्शन करने के लिए सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

6 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

6 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

6 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

7 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

9 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

10 hours ago