राजनीति

राजगढ़ : हिमाचल की राजनीति में महिलाओं का गिरता स्तर : सुरेश भारद्वाज

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए और चुनाव के परिणामों से एक दुःख का विषय देखने को मिल रहा है जहाँ नारीवाद को बड़ावा देने की बात करते है वहीं ओर नारी को सम्मान देने की बात करते है परंतु विधानसभा में केवल एक महिला प्रतिनिधि चुनकर गई है। महिलाओ को 50%आरक्षण की बात करते है परन्तु अभी तक विधानसभा में महिलाओ को 33% आरक्षण भी नहीं दे पाए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटे है और 33% के मुताबिक 22 सीटे महिलाओ को आरक्षित होनी चाहिए थी। अगर आरक्षित नहीं होती तो कम से कम हर दल को 68 में से 22 महिलाओ की टिकट देने चाहिए थे। आज भी कहीं न कहीं महिलाओ का प्रतिनिधित्व खत्म होता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आजतक केवल 42 महिलाएं ही विधायक बन पा रही है और लगभग 800 के करीब पुरुष विधायक बने है। 14वीं विधानसभा में कुल 24 महिलाओ ने चुनाव लड़ा जिसमें से केवल एक महिला (रीना कश्यप) जीती। 13वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 5 महिलाएं विधायक थी और 14 वीं में केवल एक ही महिला विधायक है, 14वीं विधानसभा में बीजेपी के 6, कांग्रेस के 3, आप आदमी पार्टी के 5 उम्मीदवार थे। महिलाएं मतदान में योगदान ज्यादा है और विडंबना यह रही कि महिलाओ को जीतने में मतदाता आज भी कंजूसी वार्तते रहे है। नारीवाद की बात की जाए तो नारीवाद एक आंदोलन के साथ एक विचारधारा भी है जो विभिन्न रचनात्मक तरीकों और साधनों को अपनाकर महिलाओ की समानता, गरिमा, अधिकार मुक्ति और सशक्तिकरण के उद्देश्य को प्राप्त करने का प्रतिनिधित्व करती है। 1850-1920 के बीच विश्व में महिलाओ को मताधिकार का आंदोलन चला, 1960-1980 के बीच व्यक्तिगत राजनीति का नारा और पितृसत्तात्मक समाज और राज्यो से महिलाओ की मुक्ति का लक्ष्य रक्षा और 1990 के बाद महिलाओ के साथ हो रहे नस्ल आधारित भेदभाव को खत्म करने के आंदोलन चले परंतु आज तक भी भेदभाव खत्म नहीं हुए।

Himachal Darpan

Recent Posts

नादौन में चिट्टे के साथ 2 युवतियों समेत 5 युवक गिरफ्तार, कार से 1.40 ग्राम नशा बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला हमीरपुर में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

3 hours ago

गांवों की सत्ता संभालने को तैयार नए प्रधान, 15 जून को जिला मुख्यालयों में शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के बाद नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया…

3 hours ago

जो प्रभु प्राप्ति की चाह रखते हैं, वे आज अवश्य पहुंचें— बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), आज इंसान अपना अनमोल जीवन केवल खाने-पीने, मौज-मस्ती और…

8 hours ago

राजकीय आईटीआई सोलन में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

( ब्यूरो रिपोर्ट ), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में विश्व पर्यावरण दिवस के…

8 hours ago

केंद्र सरकार ने किया सम्मानित, शांशा पंचायत के प्रधान प्रशांत शर्मा ने बढ़ाया लाहौल-स्पीति का मान

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल। शांशा पंचायत के प्रधान प्रशांत शर्मा ने अपनी मेहनत…

12 hours ago

हिमाचल के रिटायर्ड IAS तरुण कपूर फिर बने PM मोदी के सलाहकार, एक साल तक बढ़ा कार्यकाल

( ब्यूरो रिपोर्ट ), पूर्व नौकरशाह तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार के…

12 hours ago