रोहडू (गुड़िया चौहान/संवाददाता),
रोहडू की ग्राम पंचायत सीमा के आर्यन वर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आर्यन वर्मा ने भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट 17वीं आसाम रेजिमेंट मे स्थाई कमीशन प्राप्त कर पूरे हिमाचल को गौरवान्वित किया है। लेफ्टिनेंट आर्यन वर्मा के पिता सुभाष चंद्र वर्मा रोहडू की कृषि विभाग में कार्य करते है व माता बतौर मुख्य शिक्षिका कार्यरत हैं। लेफ्टिनेंट आर्यन वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रोहडू में हुई। उसके बाद सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरी में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया। इस के बाद आर्यन वर्मा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे से 29 अक्टूबर 2021 को सफलतापूर्वक सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रवेश लिया। आर्यन वर्मा के पिता सुभाष वर्मा का कहना है कि आर्यन ने उसके सपनों को साकार किया। बचपन से ही देश प्रेम का जज्बा दिल में लिए आज अपने सपनों को बतौर सैन्य अधिकारी साकार किया है। शीघ्र ही लेफ्टिनेंट आर्यन वर्मा आसाम रेजिमेंट की यूनिट के साथ लद्दाख में अपनी सेवाएं देंगे। लेफ्टिनेंट आर्यन वर्मा की इस सफलता पर ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रोहडू सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…