मुख्य समाचार

चंबा : चंबा सदर विधायक नीरज नैयर को मिलें मंत्री पद : करतार सिंह ठाकुर

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चंबा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक नीरज नैयर को मंत्री बनाने की पैरवी शुरू हो गई है। इस संदर्भ में चंबा मुख्यालय में कांग्रेस समर्थकों मे चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं सदर विधायक नीरज नैयर को मंत्री बनाने जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंबा करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि समस्त कांग्रेस समर्थकों की उक्त बात का समर्थन करते हुए पार्टी हाईकमान से चंबा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नीरज नैयर को राज्य सरकार मंत्रीमंडल मे शामिल किए जाने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों बाद चंबा सदर सीट पर कांग्रेस पार्टी को अपना विधायक नसीब हुआ है। जिसके लिए हर पार्टी कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। वहीं उन्होंने माना कि पिछले 15 सालों से चंबा विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा का विधायक ही काबिज रहा है। इसलिए चंबा शहर के साथ साथ पूरे क्षेत्र मे विकास कार्यों को ग्रहण लग गया था। लेकिन चंबा में जो भी काम हुआ है वो पिछली कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार मे वर्ष 2007 तक पूर्व मंत्री हर्ष महाजन ने ही चंबा विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया था। उसके बाद हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने जिले की सदर सीट से कोई मंत्री नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार चंबा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने नीरज नैयर के रूप मे एक ईमानदार और शिक्षित उम्मीदवार को चुनकर विधानसभा मे भेजा है। वहीं 32 हजार से भी ज्यादा मत हासिल करके नीरज नैय्यर ने लगभग 7800 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। इसके लिए उनका अपना शालिन व्यक्तित्व और मृदुभाषी स्वभाव भी जिम्मेदार है। वहीं उन्होंने कहा कि इस बार विपक्ष मे रहते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा, व विभिन्न फ्रंटियल संगठनों पांच वर्षों मे भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है जिसका परिणाम सबके सामने है। वहीं उन्होंने भाजपा से कांग्रेस मे शामिल हुए समस्त लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का सम्मान सर्वोपरि होगा। उन्होंने कहा कि अब चंबा के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों की एक ही मांग है कि विधायक नीरज नैयर को चंबा सदर से कैबिनेट मंत्री बनाया जाए ताकि पिछले 15 वर्षों से रूके विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत, दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…

8 hours ago

रामपुर एचपीएस में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारम्भ

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…

1 day ago

लाहौल में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…

1 day ago

धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…

1 day ago

खालाक्यार पंचायत में उप-प्रधान चुनाव पर बवाल: नामांकन रद्द, वायरल दस्तावेजों ने खड़े किए सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत खालाक्यार में उप-प्रधान पद के…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के…

1 day ago