सोलन (निशेष शर्मा/संवाददाता),
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ इकाई द्वारा सामाजिक समरसता दिवस पर हर साल की भाँति इस बार भी आयोजन किया गया। आज नालागढ़ कॉलेज इकाई द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के उपलक्ष पर ABVP नालागढ़ इकाई द्वारा सह भोज का कार्यक्रम नालागढ़ के पीरस्थान पर किया गया, इसमें नालागढ़ कॉलेज के इकाई अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि ABVP अपनी स्थापना काल से ही समाज में फैली बुराइयों का ज़ोरदार विरोध करती आ रही है। ABVP यह मानती है कि समाज एवं राष्ट्रीय के उत्थान के लिए ABVP अनेक सामाजिक कार्य करती आ रही है। ताकि युवाओं में समाज व राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो सके। इकाई मंत्री प्रिया ने कार्यक्रम में सभी उपस्थित कार्यकर्ता एवं लोगों से आग्रह किया है कि हमें समाज में भेदभाव को पीछे छोड़ कर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस उपलक्ष्य पर इकाई अध्यक्ष चन्द्रशेखर, इकाई मंत्री प्रियंका, SFD, संयोजिका प्रीति मिश्रा, SFS संयोजिका बनिता, उपाध्यक्ष महक मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…
ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…