मुख्य समाचार

सिरमौर : गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा ने मनाया 60वां स्थापना दिवस

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा ने आज अपना 60वां स्थापना दिवस समारोह गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण, केन्द्र विक्रम कैसल, नाहन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया। आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन टी.आर. शर्मा ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में आदेशक ने कहा कि इस वाहिनी के गृह रक्षक समय-समय पर पुलिस के साथ डियूटी करते हैं व चुनाव डियुटी में राज्य व राज्य से बाहर भी अपना कर्तव्य निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी गृह रक्षक अपनी डियुटी निष्ठापूर्वक ईमानदारी से निभाते हैं तथा कोविड-19 के दौरान सभी गृह रक्षकों ने ऐसी महामारी के होते हुए भी अपनी सेवाएं कर्तव्य पूर्ण निभाई। मेला डियुटी व अन्य डियुटियों को भी गृह रक्षक बखूबी निभा रहे हैं। गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन के गृह रक्षकों द्वारा व्यवसायिक प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए तथा सराहनीरय कार्य के लिए पदाधिकारी एवं गृह रक्षकों को को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र भी दिए गए। इससे पूर्व, समस्त कंपनी कंमाडर गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन व अधीक्षक ग्रेड-2 ने मुख्य अतिथि का स्वागत और अभिनंदन किया। स्थापना दिवस समारोह में सेवा निवृत उप-निदेशक के.एस. पुंडीर व अन्य सेवानिवृत अधिकारी, पदाधिकारी के अलावा गृह रक्षक तथा अग्निशमन सेवाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

1 day ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

2 days ago