ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
श्री रेणुका जी हरिपुरधार सड़क में आज बाइक सवार पर पत्थर गिरने का मामला प्रकाश में आया है। आज सुबह ठकराड़ा गांव के लायक राम पुत्र माता राम और राम लाल पुत्र मोहि राम, पंचायत बाउनल, सिरमौर निवासी अपने काम पर श्री रेणुका जी की तरफ बाइक पर आ रहे थे, दनोई पूल के पास अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने से लायक राम के सिर पर लगने से मौत हो गई जबकि अन्य व्यक्ति राम लाल की टांग पर पत्थर लगने से टांग कट गई। घायल व्यक्ति राम लाल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया और हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। हेड कांस्टेबल संगीत कुमार और भूपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया और घटनास्थल पर मृत व्यक्ति लायक राम उम्र 52 को पोस्टमार्टम करवाने हेतु सिविल अस्पताल ददाहु लाया गया। इस सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार ने बताया कि आज सुबह 2 व्यक्ति अपने काम से ददाहु की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरा और बाइक सवार व्यक्तियों को लगा जिससे एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड दिया था तथा अन्य व्यक्ति राम लाल को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया है। तहसीलदार ददाहु राजेंद्र ठाकुर ने मृतक आश्रितों को 20000 को राहत राशि प्रदान की तथा हादसे में घायल व्यक्ति को 10000 रूपए की सहायता प्रदान की।
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…