मुख्य समाचार

चिंतपूर्णी : रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति किया जागरूक

चिंतपूर्णी (अक्की रतन/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिन्डपुर मलोन के छात्रों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति रैली के माध्यम से गाँव वासियों को किया जागरूक। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में सड़क सुरक्षा नियमों और प्रतिभा खोज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस थाना प्रभारी मैडम रोहिणी ठाकुर ने मुख्य रूप से शिरकत की। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गयीं।उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष पर क्विज सीनियर सेकंडरी वर्ग में रितिका व आस्था प्रथम, आर्यन व पायल द्वीतीय और पलक व भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पीयूष व खुशबू प्रथम, कृतिका व वंशिका द्वितीय और सक्षम व पार्विक  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पैंटिंग में स्वस्तिक ने प्रथम, मनु ने द्वितीय और हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में पायल ने प्रथम, मन्नत ने द्वितीय और चिराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैडम रोहिणी ठाकुर व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किये गए।इस अवसर पर एस0 एम0 सी0 प्रधान मति अंजू बाला, विक्रम सिंह, कुलतार सिंह, सँयोगिता रानी, रोहित शर्मा, सुरजीत सिंह, सतीश कुमार, परवीन, शशिपाल, सुनील कुमार सहित सभी स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

18 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

18 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago