रामपुर बुशहर ( ललित ठाकुर/सब एडिटर ),
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन प्रबंधन द्वारा सीएसआर के तहत जिला किन्नौर के 30 टीबी रोगियों को प्रतिमाह पोषण आहार मुहैया करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते सोमवार को जिला किन्नौर के टीवी अधिकारी डॉक्टर सुधीर नेगी व एनजेएचपीएस सीएसआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आरएस राणा कि मौजूदगी में एसजेवीएन फाउंडेशन द्वारा 30 टीवी रोगियों को प्रथम माह का पोषण आहार वितरण किया गया।
बताते चले कि भारतवर्ष में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र पहल का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षय रोगियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना है, ताकि उनका शीघ्र इलाज हो सके। हिमाचल प्रदेश में इस अभियान का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा जिला किन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में किया गया। इसके अलावा सामुदायिक सहभागिता के साथ-साथ सामाजिक दायित्व को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। जिसके अंतर्गत एसजेवीएन प्रबंधन द्वारा नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन को जिला किन्नौर के निचार ब्लॉक के 30 टीबी रोगियों को प्रतिमाह पोषण आहार देने के लिए सहमति प्रदान की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…