(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ),
कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 23 से 29 नवंबर तक बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पुणे में 13वीं विश्व सीनियर कुराश चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया। जहां भारत ने 5 मेडल जीते, जिनमे 2 सिल्वर और 3 ब्रोंज मेडल शामिल है। मार्शल आर्ट भारतीय टीम की कोच रोहडू निवासी रिपन भट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 13वीं विश्व सीनियर कुराश चैंपियनशिप 2022 में भारतीय टीम की स्नेहा तदयाल ने +87 किलोग्राम में सिल्वर मेडल, अनु ने +87 किलोग्राम में ब्रोंज मेडल, मोहित ने 60 किलोग्राम में ब्रोंज मेडल, कुनाल पवारिया उर्फ़ मिंटू ने -81किलोग्राम में ब्रोंज मेडल और ज्योति ने -87 किलोग्राम में ब्रोंज मेडल हासिल किया। वहीँ भारतीय टीम की इस उपलब्धि से पूरे देश में ख़ुशी का माहौल है। कोच रिपन भट्टा ने इन सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाए दी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…
रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…
केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत खालाक्यार में उप-प्रधान पद के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के…