अपराध /दुर्घटना

पझौता : शिलाबाग़ में पुलिस द्वारा दो युवकों से बरामद हुआ 24.47 ग्राम चिट्टा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

पुलिस चौकी पझौता (शिलाबाग) की टीम ने आज सुबह लेऊनाना सड़क पर शिलाबाग़ में सुबह करीब 6.40 बजे सनौरा गिरीपुल की तरफ से एक मोटर साईकिल को आते हुये रोका। जिसे चालक ने मोटर साईकिल को सड़क के किनारे खड़ा किया, जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे, पुलिस को देख कर मोटर साईकल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने पहने हुए हुड की जेब दाहिनी जेब से कोई चीज निकाल कर सड़क के साथ ही नीचे की तरफ फैंक दी तथा हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे पुलिस ने काबू किया। जिनमें मोटर साईकल चालक ने अपना नाम रेशव पुत्र शिशी राम गाँव खोनी डा0 हाटकोटी त0 जुब्बल जिला शिमला व उम्र 19 वर्ष तथा मोटर साईकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रिषभ नेगी पुत्र उपकार नेगी निवासी गाँव समाला वार्ड न0 4 नजद भराड़ा रोड़ रोहडू डा0 व त0 रोहडू व उम्र 22 वर्ष बतलाया। पुलिस द्वारा गवाह जितेन्द्र व दोनों काबू किये व्यक्तियों रेशव व रिषभ को सड़क के किनारे फैंकी गई वस्तु के पास लाया गया, तो सड़क के साथ ही नीचे को एक प्लास्टिक पादर्शी लिफाफा बरामद हुआ, जिसके ऊपर गांठ लगी हुई थी | इसे जब चैक किया तो उसके अन्दर से 24.47 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। वहीँ अब पुलिस चौकी पझौता द्वारा आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 days ago