अपराध /दुर्घटना

रामपुर बुशहर : कुड़ीधार (निरसू) के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत आने वाले एनएच-5 पर निरसू के समीप कुड़ीधार में एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान 51 वर्षीय ईश्वरदास पुत्र ज्योति लाल गांव भद्राश डाकघर दत्तनगर तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ये हादसा बीती शाम करीब सवा पांच बजे सामने आया, जिसकी सूचना सुरेश कुमार प्रजापति पुत्र केदारनाथ प्रजापति पता हिमाचल खादी आश्रम निरसू ने पुलिस को दी। सूचना के मुताबिक जब वे अपने टेम्पू में सवार होकर निरथ से निरसू की तरफ आ रहे थे तो उन्होंने एनएच-5 पर कुड़ीधार के समीप एक स्कूटी को स्कूटी एचपी06ए- 9115 को दुर्घटनाग्रस्त पाया। जिसके बाद तुरंत उन्होंने घायलावस्था में पड़े स्कूटी सवार को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्कूटी सवार ईश्वरदास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

4 hours ago