मुख्य समाचार

सिरमौर : संविधान दिवस पर शिलाई डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

एस.डी.एम. शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने संविधान दिवस के अवसर पर डिग्री कॉलेज शिलाई में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए छात्र-छात्रों से संविधान को जानने और समझने की अपील की ताकि एक नागरिक के रूप में सभी अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत शिमला स्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय का संविधान दिवस विषय पर दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच प्रोग्राम आज शनिवार को शिलाई राजकीय डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका पढ़ कर की गई। कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान और डा. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की। भारतीय संविधान पर चर्चा करते हुए शिलाई डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल नरेंद्र तोमर ने छात्र-छात्राओं को संविधान बनाने की प्रक्रिया, संविधान के अनुच्छेदों व प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किन कठिन व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत का संविधान लिखा गया व इसमें किन-किन महान लोगों ने इसमें योगदान दिया, इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के जीवन परिचय के बारे में कॉलेज के इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर अनिल ने अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने आंबेडकर के जीवन और संघर्षों के बारे में जानकारी दी, साथ ही बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान को उल्लेखित किया। एस.डी.एम. सुरेश कुमार सिंघा ने कविता लेखन, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। कविता लेखन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः बीए अंतिम वर्ष की प्रीति शर्मा, बीए प्रथम वर्ष की कनिष्का और अंजलि चैहान ने हासिल किया। नारा लेखन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः बीए प्रथम वर्ष की निर्जला, बीए अंतिम वर्ष की निकिता और सुनील कुमार ने हासिल किया। चित्रकला में बीए अंतिम वर्ष के अजय ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की पलक ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष के संतोष तीसरा स्थान हासिल किया। संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago