अपराध /दुर्घटना

सोलन : सोलन से 7 दिन से लापता युवक का शव मिला जंगल में

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटी देवरा गांव से 7 दिन से लापता युवक का शव मिल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक कोटी देवरा से 20 नवंबर को लापता था। उसकी लाश पट्टा घाट के पास सड़क के साथ लगते जंगल में मिली। इस संबंध में गांव घटी के रहने वाले चंद्र दत्त ने फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। वह पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था। जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 25 वर्ष है। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी महेंद्र के भाई सुनील और चाचा कृष्ण दत्त को दी। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। शव के साथ एक कीटनाशक का खाली पाऊच भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्र अस्पताल सोलन में भेज दिया है। वहीं एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago