ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू
कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पहली घटना भुंतर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राधा-कृष्ण मंदिर के पास की है, जहां विमल प्रताप (30), पुत्र भानू प्रताप, निवासी हुरला भुंतर बेसुध अवस्था में पाया गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल तेगुबेहड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।वहीं दूसरी घटना कुल्लू के चंडीगढ़ बिहाल क्षेत्र की है, जहां 20 वर्षीय विवाहिता कृतिका की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायका पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, कृतिका की शादी बिलासपुर निवासी विक्रांत से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसे पति और ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।बताया जा रहा है कि प्रताड़ना से परेशान होकर कृतिका अलग किराए के मकान में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया।एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला की मौत के मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर ससुराल पक्ष से पूछताछ की जाएगी और हर पहलू से जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…