राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राजनीतिक विभाग द्वारा संविधान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस के गांधी रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई तत्पश्चात प्रोफेसर अमिता मेहता द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को संविधान की प्रस्तावना भेंट की गई। उसके पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की 8 टीमों ने अपनी भागीदारी निभाई। जिसने प्रथम स्थान अमन शर्मा अजय शर्मा तथा दीक्षा ठाकुर, द्वितीय स्थान पर दीपिका रंजना तथा कृतिका, तृतीय स्थान पर राजेश्वरी शर्मा कृतिका शर्मा तथा कृतिका कश्यप की टीम रही। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में पहाड़ी नाटी के रूप में बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके गांधी द्वारा संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का जिक्र करते हुए सभी विद्यार्थियों से अपने जीवन में इनका पालन करने का आह्वान किया तथा इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को तथा राजनीतिक विज्ञान विभाग को इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी आयोजन किया गया।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…