कुल्लू (करतार कौशल/ब्यूरो चीफ),
यूट्यूब पर कुल्लवी संस्कृति को चार चांद लगाने वाले हिमाचली प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत का नया गीत (हिमाचली टप्पे) यूट्यूब चैनल आई सुर स्टूडियो पर रिलीज हुआ है। इस गीत को लोक गायक इंद्र जीत ने खुद लिखा है ये डूएट गीत है। वास्तव में इस गीत को पुरे देश भर में अपने अपने अंदाज़ से गाया जाता है उसी तरह प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत व चारू शर्मा ने भी इस गीत को अपने अंदाज़ में गाया है। इस गीत में म्यूजिक शशी भूषण नेगी ने दिया है। वीडियो डायरेक्ट का किरदार हमेशा की तरह सुरश सुर ने निभाया है। प्रोमिला ठाकुर ने अभिनेत्री का रोल अदा किया है। इस गीत की शूटिंग कुल्लू जिला के प्रसिद्ध गांव निरमंड और जलोड़ी जोत में की गई है। इस गीत को लोक गायक इंद्र जीत ने लोअर हिमाचल के सभी चाहने बालों को नजर में रखते हुए तैयार किया है उम्मीद भी जिताई है कि हर बार की तरह इस गीत के लिए भी ढेर सारा प्यार आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों का आभार जताया है जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रेम वा आशीर्वाद दिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…
ब्यूरो रिपोर्ट। सराहां। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत नैनाटिक्कर में पुलिस टीम ने एक गाड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। सरकारी CBSE स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे इन-सर्विस शिक्षकों के…