मुख्य समाचार

चंबा : महाविद्यालय चंबा में सीएससीए कमेटी गठित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पंजीयक अधिकारी (रजिस्ट्रार) द्वारा जारी अधिसूचना के आधार एवं छात्र संगठन की सरंचना नियमों के आधार पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में भी सत्र 2022-23 के लिए नामांकन आधारित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का गठन किया गया है। इस समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि संघ में अकादमिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा व अन्य सह- शैक्षणिक गतिविधियों में मेरिट/उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नामांकन किया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने अपने अभिवादन में कहा कि सभी नवनामांकित सदस्यों को महाविद्यालय के विकास हेतु मिलकर कार्य करने की पुरजोर अपील की। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके मनोनयन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रोफेसर अविनाश ने किया। वहीं सीएससीए के 42 सदस्यीय महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की औपचारिक शपथ दिलवाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इससे पूर्व सर्वप्रथम प्रोफेसर राकेश राठौर ने डॉ. शिव दयाल को बैज लगाकर सम्मानित किया। उसके पश्चात महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद सलाहकार समिति के सदस्यो प्रोफसर राकेश राठौर, डॉ. विजय नाग, प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ. महिंद्र सलारिया, डॉ. हेमन्त पाल, प्रोफेसर अविनाश व रविन्द्र सिंह को भी बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नवगठित परिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गयी व बैज लगाकर सम्मानित किया गया। जिसमे प्रधान पद पर देवांशी गौतम, उप प्रधान पद पर मोनिका, सचिव के पद पर समृद्धि लढ्याल, सह सचिव पद पर हिमानी; विभिन्न स्नातक कक्षाओं से कक्षा प्रतिनिधियों व नामांकित सदस्यों में आरती, देवेश वोहरा, सिमरन कौर, डॉली देवी, कशिश चौधरी, वैशाली ठाकुर, रितेश चौहान, वरुण वैद, सुषमा, ज्योति, विशाल, सोनू, सुनिधि, मुस्कान , पवन, यशिका, मधुर, राहुल, सचिन ; स्नात्कोत्तर कक्षाओं से ; मंथन वशिष्ठ, दीक्षा देवी, कौशल्या, खुशबू, अंजना, शबनम, सविता, कविता, अनमोल, रोवर रेंजर से ; मोहित, माला व ; एन सी सी से अभीषेक, आशा ; एन एस एस से पंकज व लक्ष्मी वशिष्ठ;  खेलकूद से अनीशा, निशांत ; क्लब सोसाइटी  से विशाल शर्मा, रंजना, सांस्कृतिक से राजेन्द्र ठाकुर और सुल्ताना अख्तर को शपथ दिलवाई गई। इस नामांकन प्रक्रिया में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद सलाहकार समिति के सदस्यों में प्रोफसर राकेश राठौर, डॉ. विजय नाग, प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ. महिंद्र सलारिया, डॉ. हेमन्त पाल, प्रोफेसर अविनाश व रविन्द्र सिंह के इलावा डॉ. मनेश, डॉक्टर तेज सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. शैली महाजन, प्रोफेसर अनित, प्रोफेसर शिवानी, प्रोफेसर संजीव, डॉ. जयश्री, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर विजय, प्रोफेसर केवल, डॉ. सुनील, डॉ. मनोज, डॉ. पवन, डॉ. सन्तोष, प्रोफेसर वीरेंद्र, डॉ. चमन सिंह, प्रोफेसर सुमित, इत्यादि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

20 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

21 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

21 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

21 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

21 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

21 hours ago